ग्रेटर नोएडा,30 मार्च। कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी के चलते पूरे देश में लॉक डाउन कर दिया गया है, जिसकी वजह से मजदूर कामगार लगातार पलायन कर रहे हैं। सोमवार को योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा दौरा के दौरान गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय से निकलते हुए एक्सपोमार्ट के सामने निकल रहे मजदूरों को खाद्य वितरण किया और कहा कि कोई भी मजदूर शहर छोड़कर पलायन न करे उनके खाने-पीन के के लिए पूरी व्यवस्था शासन कर रहा है। मजदूरों को खाद्य सामग्री मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तीन खाद्य संग्रह केन्द्र बनाया गया है, जिसमे दो ग्रेटर नोएडा वेस्ट व दो ग्रेटर नोएडा ईस्ट। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन संग्रह केन्द्र की समीक्षा की और कामगारों को सहायता करने के लिए निर्देशित भी किया। इस दौरान उन्होंने गरीबों को अपने हाथ से खाद्य सामग्री भी वितरण किया। उन्होंने अधिकारियो को निर्देशित किया कि किसी भी मजदूर, गरीब परिवार को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…