" data-ad-slot="">

रोजगार बंद होने से हजारों की संख्या में मजदूर कर रहे हैं पलायन, दुकानदारों ने बढ़ाए दाम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

कंपनी, फैक्ट्री मालिक व कांट्रेक्टर बात करने को तैयार नहीं, मकान मालिक किराया मांग रहा
-बाजार में आटा 50 रुपये किलो बेचा जा रहा, कहां से खरीदा जाएगा

नोएडा। पूरा देश लॉकडाउन हो चुका, नौकरी पास है नहीं, पैसा कहां से आएगा। 50 रुपये किलो का आटा दुकान में बिक रहा है, जिसको खरीदने की हमारी आकौत नहीं है। पेट कैसे भरा जाए, यह सूझ नहीं रहा है। ऊपर से मकान मालिक किराया मांग कर परेशान कर रहा है, चुकाया जा नहीं सकता है। इसलिए मजबूरन घर खाली कर अपने परिवार को साथ लेकर अपने गांव, जिले की ओर निकल पड़े है। अब साधन मिले या नहीं मिले, लेकिन अपने घर तक पहुचना है। इसलिए पैदल चल रहे है। लोग सावन में कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार पैदल आते-जाते है, समझ लो यह कांवड़ यात्रा ही है। यह बात नोएडा से पैदल ही इटावा, औरय्या, कानपुर, कन्नौज, फरुख्खाबाद, बदायूं, झांसी जाने वाले लोगो ने कही। उन्होंने कहा कि पता नहीं कितने दिनों तक लॉकडाउन रहेगा, इस दौरान खुद का या परिवार का पेट कैसे पाला जाएगा। यह बात समझ में नहीं आ रही है। सरकार की ओर से केवल घर के अंदर रुकने को कहा गया है, लेकिन परिवार का पेट कैसे पाला जाएगा, किराया कहां से दिया जाएगा यह स्पष्ट नहीं हुआ है। जिस कंपनी या फैक्ट्री में सिलाई कढ़ाई या अन्य लेबर का कार्य करते है। उस कंपनी का मालिक व कांस्ट्रेक्टर अब बात करने को तैयार नहीं है। कहता है कि जब काम होगा, तब बताया जाएगा। ऐेसे में काम के बिना यहां पर रुकने का मतलब समझ में नहीं आ रहा है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>