" data-ad-slot="">

मेगा जॉब फेयर में कुल 225 छात्रों का विभिन्न कम्पनियों में हुआ चयन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,7 फरवरी। एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में चल रहा तीन दिवसीय मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया है, इस जॉब फेयर में  मैनेजमेंन्ट, आईटी, हेल्थ, बायोटेक्नोलॉजी से सम्बन्धित करीब 35 कम्पनियों ने भाग लिया। इसमें हरलाल संस्थान ग्रेटर नोएडा, के अलावा राजस्थान, मुजफ्फरनगर, मेरठ, खुर्जा, बुलन्दशहर एवं एनसीआर क्षेत्र में स्थित महाविद्यालयों, संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पहले दिन जस्ट डायल कम्पनी लॉ फर्म, एअरगो एविएशन, आउट लुक इण्डिया, आभा बॉयोटेक, आर.पी.एल. फार्मेस्टीकल, यस इण्टरप्राइजेज तथा अन्य कम्पनियों ने अपने यहाँ आकर्षक एवं उच्च वेतनमान पर अपनी प्रतिष्ठित संगठनों के लिये चयन किया। इस प्रकार गत दिवस 150 छात्र छात्राओं का चयन विभिन्न कम्पनियों ने किया है। दूसरे दिन नेटएम्बिट ने 25 बच्चों को  3.5 लाख रूपये के पैकेज पर, आई क्यू इन्फोटेक ने 2.5 लाख से 3.5 लाख के पैकेज पर एरीकोन सॉफ्टवेयर ने 3 से 4 लाख के पैकेज पर अपनी कम्पनी में काम करने के लिये चयनित किया। शुक्रवार को लगभग 78 छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न कम्पनियों ने किया है। 8 फरवरी को भी लगभग 20 से 25 कम्पनियां जिनमें कुछ एमएनसी कम्पनियां भी मेगा जॉब फेयर में विद्यार्थीयों का चयन करने आ रही है। संस्थान के चेयरमैन हेम सिंह बंसल तथा डायरेक्टर डॉ. टी दुहान तथा डीन डॉ. नीरज शर्मा ने विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियों को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>