# Donald Trup and Narendra Modi
नई दिल्ली(एजेन्सी)। फ्रांस के शहर बिआरित्ज में जी-7 समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की, जिसमें
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों ही देश साथ मिलकर लोगों की भलाई के लिए क्या काम कर सकते हैं, इस पर चर्चा करते रहते हैं, मानव के लिए, प्रगति के लिए किस तरह से काम कर सकते हैं। इस पर अक्सर चर्चा होती रहती है। भारत और अमेरिका की कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने की दिशा में काम करने की कोशिश कर रहे हैं. अमेरिका ने भारतीय समुदाय को जिस तरह से आदर और सम्मान दिया है, उसके लिए मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रशासन का बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को गरीबी, अशिक्षा और बीमारी के खिलाफ लड़ना है, हम दोनों देश लोगों की भलाई के लिए काम करें, मैंने ये संदेश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को दिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत को लेकर मेरी अमेरिकी राष्ट्रपति से चर्चा होती रहती है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के सारे विषय द्विपक्षीय हैं और इसीलिए हम अपने विषयों के लिए किसी भी देश को कष्ट नहीं देते हैं. हम मिलजुलकर समस्याओं का समाधान कर सकते हैं. 1947 से पहले हम एक ही देश थे। बातचीत के दौरान पीएम मोदी और ट्रंप का दोस्ताना अंदाज देखने को मिला। एक सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि हम दोनों को बात करने दीजिए, जब जरूरत पड़ेगी तो आप तक जानकारी जरूर देंगे. ट्रंप ने अपने प्रशासन की उपलब्धियों में पीएम मोदी को गिनाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में हम भारत के साथ बड़ी मात्रा में व्यापार कर रहे हैं।
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर…
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…