ग्रेटर नोएडा । सैक्टर ओमेगा-1 में स्थित मौज इंटरनेशनल स्कूल के पाँचवे वार्षिक महोत्सव में नन्हें बच्चों ने पूरी राष्ट्र को दिया एकता का संदेश। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे फ़ादर रॉगिमोन थॉमस प्रिंसिपल जीसस एण्ड मैरी स्कूल, फादर ऑलविन पिन्टों प्रिंसिपल सैंट जोसफ़ स्कूल, फादर सैबसटिन ट्रस्टी के०एन०ई०यू०एस०, और भाजपा ग्रेटर नौएडा मण्डल के मीडिया प्रभारी भगवत प्रशाद शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया।
मंच पर नन्हें बच्चों ने अपनी बाल प्रतिभा का बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। “बेटी आरोही” ने सैंकड़ों में पूरे देश के राज्यों की राजधानियों के नाम बताये।
साँस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में “फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी” राजस्थानी घूमर नृत्य, मेरा रंग दे बसंती चोला और भारत हमको जान से प्यारा है जैसे देश भक्ति के गीतों ने मंच से खूब तालियाँ बटोरी।और इन देशभक्ति के गीतों के माध्यम से देश की नन्ही बाल प्रतिभाओं ने पूरे देश को एकता का संदेश देते हुए कहा कि आज इस बात की महती आवश्यकता है कि हम सबको मिलकर जाति-पाति के बंधनों को और मज़हब की दीवारों को तोड़कर समाज में आपसी भाई चारे के ताने-बाने को मज़बूती प्रदान करना है, क्योंकि हमको अपना देश जान से प्यारा है।
स्कूल की प्रिंसिपल रेनु सागर ने कहा कि हम इन नन्ही बाल-प्रतिभाओं की पढ़ाई के साथ-साथ इनके चहुँमुखी विकास के लिये भी कृत संकल्प हैं। हमारा उद्देश्य 21वीं सदी के उस भारत का निर्माण करना है। जो भविष्य में पूरी दुनिया के लिये अपनी एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अग्रणी भूमिका निभायेगा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…