" data-ad-slot="">

नोएडा में कोरोनावायरस को लेकर अलर्ट, एक स्‍कूल की परीक्षा टाली गई

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नोएडा में कोरोनावायरस को लेकर अलर्ट, एक स्‍कूल की परीक्षा टाली गई। नोटिस में सभी कंपनियों से कहा गया है कि उनका कोई कर्मचारी विदेश गया है तो उसके भारत लौटने पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी जाए.
वायरस अब चीन से बाहर निकल पूरी दुनिया में अपने पांव पसार रहा है. ईरान, जर्मनी और इटली के बाद भारत में भी अब तक कोरोना वायरस के 5 मामले पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने दो दिन पहले ही भारत में कोरोना वायरस के दो नए मामलों की पुष्टि की थी. इसके बाद नोएडा में भी कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच एक स्‍कूल ने कोरोना वायरस के अलर्ट की वजह से परीक्षा टाल दी है. सूत्रों के मुताबिक एक छात्र के पिता में कोरोना वायरस की पुष्टि होने की वजह से स्कूल में ऐ‍हतियातन परीक्षा टाल दी गई है.1000 कंपनियों को भेजा गया है नोटिस
इस बीच गौतमबुद्धनगर के सीएमओ अनुराग भार्गव ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा की 1000 से ज्यादा कंपनियों को कोरोना वायरस अलर्ट का नोटिस दिया गया है. नोटिस में सभी कंपनियों से कहा गया है कि उनका कोई कर्मचारी विदेश गया है तो उसके भारत लौटने पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी जाए. गौतमबुद्धनगर सीएमओ ने ईरान, सिंगापुर, चीन समेत 13 देशों से लौटने वाले लोगों की स्क्रीनिंग का आदेश दिया है. एक स्कूल को भी बंद करने की सूचना है.इटली से आए शख्स में कोरोना वायरसआपको बता दें कि दिल्ली के रहने वाले एक शख्स में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है. वह इटली से 25 फरवरी को भारत लौटा था. इस शख्स को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के नोडल सेंटर में रखा गया है. डॉक्टरों का कहना है कि ने शख्स की स्थिति स्थिर है. उसपर कड़ी नजर रखी जा रही है. शख्स जिस विमान से भारत आया था उस विमान के सभी क्रू मेंबर्स को 14 दिनों तक लोगों के संपर्क में नहीं आने के लिए कहा गया है. साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया है कि यदि उनमें कोरोना का कोई लक्षण पता चलता है तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें.

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>