रबूपुरा। शनिवार का मौसम में अचानक आये परिवर्तन के बाद शाम के समय तेज हवा व बारिश से जहां सर्दी ने पुनः दस्तक दी है, वहीं गेंहू, आलू, फल-फूल आदि की फसल को धराशाही कर दिया है। जिसने अन्नदाता कहे जाने वाले किसान की चिंता को दो गुना कर दिया। मौसम की मार झेल रहा कृषक भविष्य को लेकर चिंतित नजर आने लगा है। किसान केशव कुमार, गिरीश, शंकर, सतवीर, राजेन्द्र, हरेन्द्र, सुखवीर, प्रवेश, मूलचंद, अशोक, हरिदत्त, राकेश, मुनेश, पवन, रविन्द्र आदि ने बताया कि शनिवार शाम के समय तेज चक्रवादी हवा के साथ जो बारिश हुई है उसने गेंहू की फसल को धराशाही बना दिया है। जिसके चलते पकाव की ओर कदम रख रही फसल को काफी हद तक क्षति पहुंची है। किसान के पास जीवन यापन का खेती ही एकमात्र सहारा होती है। मंहगे बीज, खाद, उर्वरक खरीदने एवं विभिन्न प्रकार की समस्याओं के जूझते हुए फसल को मुकाम तक पहंुचाने में दिन-रात एक करते हैं। लेकिन ऐसे में मौसम की मार किसान की मुसीबत को ओर बढ़ा देती है। जो फसल गिर चुकी है उसकी पैदावार में बहुत नुकसान है। किसानों ने आशंका जताई है कि अगर आगे भी मौसम खराब होता है तो आगामी समय फसल बर्बाद हो जायेगी और कृषक को पशुओं के चारे सहित आर्थिक दंश का भी सामना करना पड़ेगा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…