ग्रेटर नोएडा,1 मार्च। जब तक हम नहीं बदलेंगे, जलवायु नहीं बदलेगी की भावना के साथ ग्रेनो ग्रीन फाउंडेशन नोएडा के तत्वाधान में रविवार को गौर सिटी-1 से गौर सिटी-2 तक के सेक्टर रोड़ के दोनों तरफ वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 400 से ज्यादा वृक्ष लगाये गए, जिसमें मुख्यत पिलखन एवं मौलश्री रहे। गौर सिटी एवं नोएडा के निवासियों द्वारा आपसी सहयोग एवं अंशदान से इन सेप्लिंग्स को मेरठ से मंगवाया गया। इन्हें संरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से वृक्षारोपण के लिए उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर ग्रेनो ग्रीन फाउंडेशन को माली की व्यवस्था भी गौड़ बिल्डर के सहयोग से मिली। इस कार्यक्रम में छोटे बच्चे भूमंडल सुरक्षित विषय पर पोस्टर एवं स्लोगन लाए एवं ग्रीन एर्थ के नारे लगाकर वृक्षारोपण में अति उत्साह से शामिल हुए। ग्रेनो ग्रीन की टीम पिछले तीन साल से गौतबुद्धनगर नगर के विभन्न हिस्सों में स्थानीय निवासियों एवं आरडब्ल्यूए और एओए के सहयोग से वृक्षारोपण कर रही हैं। इस साल ग्रेनो ग्रीन फाउंडेशन ने तीन हजार वृक्ष नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…