ग्रेटर नोएडा। रामईश संस्थान में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “रामईशोत्सव-2020” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक डा. आर. सी. शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा के विभिन्न संस्थानों के छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक महिला सशक्तिकरण और बिगड़ते रिश्ते रहा। जिसमे सभी प्रतिभागियों ने इसके विरोध में अपना अपना पक्ष प्रस्तुत किया और महिला सशक्तिकरण को देश के सामरिक विकास के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम में एकल संगीत गायन, युगल नृत्य प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शमा बंधा। कार्यक्रम में संस्थान की निदेशिका डा. प्रतिभा शर्मा, डा. जैनेन्द्र जैन, डा. संगीता गुप्ता, सहित विभिन्न संस्थानों के शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…