" data-ad-slot="">

यथार्थ सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल परिसर में कमिश्नर ने पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,2 जनवरी। अस्पताल परिसर में मरीजों और डॉक्टरों की सुरक्षा बढ़ाने और क्लिनिकल प्रक्रिया को बढ़ावा देने के मकसद से ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल ने आज अपनी तरह की पहली परिसर स्थित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। अस्पताल परिसर में स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना न सिर्फ सुरक्षित क्षेत्र सुनिश्चित करेगी बल्कि देर रात कभी भी भीड़ के हमलों जैसी घटनाओं से भी बचाव करेगी।
इस पुलिस चौकी का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह (आईपीएस), गौतम बुद्ध नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार, राजेश के सिंह (डीसीपी), विशाल पांडेय (अतिरिक्त डीसीपी), बृजनंदन राय (एसीपी) और सम्म्मानित अतिथि सुजीत उपाध्याय (थाना प्रभारी) जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी में किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए, उनका आभार व्यक्त करने के एक इशारे के रूप में, सभी डॉक्टरों, तकनीकी कर्मचारियों और अस्पताल के सदस्यों ने जनता को सभी प्रकार के अपराध से सुरक्षित रखने के लिए पुलिस विभाग का स्वागत किया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने कहा कि समाज की सबसे सर्वव्यापी संस्थाओं में से एक पुलिस विभाग सरकार का सीधा प्रतिनिधित्व करता है। अपनी बहुआयामी भूमिकाओं में कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए हमें यथार्थ सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल परिसर में नई चौकी का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। हम अस्पताल, डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों पर किसी तरह की हिंसा को रोकना सुनिश्चित करते हैं। आम जनता से भी अनुरोध है कि वे चिकित्साकर्मियों की भूमिका और जवाबदेही को समझें जो हमेशा अपना और अपने परिवार की जिंदगी से ज्यादा हमारे जीवन को बचाने को अहमियत देते हैं और उन्हें हमेशा दैवी अवतार के रूप में देखना चाहिए। हम उन सभी चिकित्साकर्मियों को सलाम करते हैं जिन्होंने खासकर कोविड महामारी के इस दौर में भी हमारे जीवन की रक्षा के लिए कुशलतापूर्वक अपना काम जारी रखा है।
सर्दियों और धुंध के बीच खासकर राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं होती रहती हैं और ऐसे मामलों में मरीजों को अस्पताल तक देरी से पहुंचाने के कारण मृत्यु दर बढ़ जाती है। अस्पताल परिसर में ही पुलिस चौकी होने से सड़क दुर्घटनाओं या आपात मामलों के पीड़ितों को चिकित्सा-कानून से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने से पहले इलाज कराने की सहूलियत मिल जाएगी।
यथार्थ ग्रुप आफ हास्पिटल्स के प्रबंध निदेशक डॉ. कपिल त्यागी ने कहा कि किसी भी समाज में पुलिस को सबसे सुलभ, संवादपरक और गतिशील संस्था माना जाता है। समाज में स्वाभाविक रूप से उनकी भूमिकाएं, कार्यशैली और दायित्व जैसे अलग-अलग कार्य हैं। मैं गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह और उनकी समस्त टीम को हमें दी जा रही सहायता के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारा लक्ष्य हमेशा जनता का कल्याण करने के लिए रहा है और अब हम हर तरह से जनता की सेवा अधिक प्रभावशाली ढंग से कर सकेंगे। यह पहल वाकई एक नेक उद्देश्य के लिए शुरू की गई है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>