रबूपुरा। नववर्ष के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न पूजा स्थलों पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इससे पूर्व देवस्थलों पर विधिवत पूजा अर्चना करते हुए जन मानस के जीवन में अमन चैन की मन्नतें मांगी। गांव रुस्तमपुर के समीप ढाके वाले मंदिर प्रांगण में बाबा मोहनदास की पुण्यतिथि पर अखंड रामायण पाठ का जाप कर शुक्रवार को प्रसाद वितरण किया गया। वहीं पचोकरा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में गत वर्ष की भांति ब्लॉक प्रमुख कमल शर्मा के सौजन्य से भंडारा आयोजित किया गया। पूजा अर्चना उपरांत कमल शर्मा ने लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उसके साथ अन्य स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मंजीत सिंह दयानतपुर, सुरेश शर्मा, करनेश सिंह, कुलभूषण शर्मा, प्रवीन शर्मा, भरतपाल, रत्नपाल, भूलेराम, रिंकू भाटी आदि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…