रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तीन दिन पूर्व लापता हुई कक्षा दसवीं की नाबालिग छात्रा को पुलिस ने हरियाणा के बल्लबगढ़ से सहकुशल बरामद कर लिया है। जबकि उसे बहला फुसला कर ले जाने वाला आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पड़ोसी युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा 3 दिन पूर्व अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं लगने पर छात्रा के पिता ने पड़ोसी युवक पर उसे बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। तभी से पुलिस छात्रा व आरोपी युवक की तलाश में जुटी थी और नाबालिग छात्रा को बल्लबगढ़ से बरामद कर लिया तथा तहरीर पर आरोपी राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…