" data-ad-slot="">

यमुना एक्सप्रेसवे पर चल रहे हैं तो हो जाएं सावधान…आपका कट सकता है चालान, यी़डा ने लिया निर्णय

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

–यमुना प्राधिकरण ने तय किया रफ्तार की सीमा, उलंघन पर कटेगा चलान
ग्रेटर नोएडा,9 दिसम्बर। बढ़ते ठंढ के साथ कोहरे का कहर भी बढ़ जाता है,ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। बढ़ते हादसे को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने 15 दिसम्बर से 15 फरवरी तक एक्सप्रेसवे की रफ्तार घट जाएगी। कारों की रफ्तार 80 और भारी वाहनों की 60 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सर्दियों में कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। उनमें पहला वाहनों की गति सीमा को कम करना है। वर्तमान समय में गति सीमा हल्के वाहनों के लिए 100 और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटे है, जिसे घटाकर क्रमश: 80 व 60 करने का फैसला लिया गया है। 15 दिसंबर से यह लागू हो जाएगा। पुलिस व जेपी कंपनी को भी इसकी सूचना भेज दी गई है। गति सीमा का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान काटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि दोनों ही प्रवेश प्वाइंट (आगरा व परी चौक) पर पंफलेट बांटकर गति सीमा कम रखने की जानकारी दी जाएगी। टोल प्लाजा पर वाहन चालकों की सुस्ती दूर करने के लिए टोल प्रबंधन की तरफ से चाय का इंतजाम किया जाएगा। बता दें कि सोमवार को ईस्टर्न पेरिफरल व यमुना एक्सप्रेसवे पर जबरदस्त हादसा हुआ, जिसमें करीब 50 वाहन भिड़ गए थे। जिसकों लेकर प्राधिकरण ने रफ्तार पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>