रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते अपने गांव जा रहे व्यक्ति की बाईक सामने चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व सुरक्षा कर्मियों ने घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक चालक घटनास्थल से गाड़ी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जानकारी अनुसार गाजियाबाद के खोंडा कालोनी निवासी सतीश शर्मा रविवार को अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। बताया जाता है जैसे ही वह जीरो पाइंट से 26 किमी0 की दूरी पर गांव फलैदा के समीप पहुंचे तभी सामने चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये। जिससे उनकी बाइक ट्रक से जा टकराई औऱ वह दोनों घायल हो गए।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…