ग्रेटर नोएडा,29 जून। विशाल युवा हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यालय पर लॉकडाउन से संबंधित सभी निर्देशों निर्देशों का पालन करते हुए संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु उपाय, चीन द्वारा भारतीय सेना पर हुए हमले को लेकर, संगठन के विस्तार, अपने देश पर मंडरा रहे संकट के समय हम अपने देश व समाज की मदद या सेवा किस प्रकार कर सकते हैं आदि को लेकर चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता नवीन भाटी ने बताया कि हम अपने देश की रक्षा के लिए हर तरह से तैयार हैं, हमारा संगठन सदैव देश हित में समाज हित में कार्य करता है और आगे भी करता रहेगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता भाटी महिला प्रकोष्ठ से ने बताया कि हमारा संगठन पिछले 3-4 महीने से सभी राज्यों में निःशुल्क भोजन सामग्री से लेकर के मास्क वितरण तथा लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है और यह आगे भी हमेशा पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ सेवा का कार्य करता रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारियों को अपने नीचे रिक्तियों को स्वयं भरना होगा। नियुक्ति पत्र मोहर सहित उपलब्ध कराने होंगे, विजिटिंग कार्ड आई कार्ड आदि बनवाने होंगे तथा सभी नियुक्तियों की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई प्रदीप सिंह व नियुक्ति प्रभारी भाई दीपक सिंह को भेजनी होगी।
राष्ट्रीय सचिव सुनीता गुर्जर महिला प्रकोष्ठ ने बताया कि हमारा संगठन हमारे देश व समाज में आ रहे किसी भी संकट के समय सबसे आगे खड़ा रहेगा। हमें समाज में जरूरतमंदों की छोटी-छोटी सी समस्याओं का निस्तारण अपने स्तर पर करना होगा। रेखा गुर्जर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सभी का ड्रेस कोड अति अनिवार्य है हमको संगठन में हर काम अलग तरीके से सबसे हटके करना है ताकि हमारा संगठन भी सबसे अलग हटके और मजबूत स्तंभ पर खड़ा हो सके। जिला सचिव अंजलि चौहान ने बताया कि संगठन में अनुशासन अति अनिवार्य है हमें अनुशासन में रहकर ही देश समाज की सेवा करनी है। प्रदेश सचिव गायत्री चौहान ने बताया कि हमें जितने भी चाइनीज ऐप्स हैं उनका पूर्ण रूप से बहिष्कार करना है ताकि हम अपनी भारतीय सेना को मजबूत कर सके और चाइनीस सेना को कमजोर कर सकें। सविता पांडे जिला मंत्री ने बताया कि हमें समाज हित में कुछ ऐसे कार्य करने होंगे जिससे समाज का तो भला होगा ही हमारे संगठन का भी अलग से नाम होगा। अनु शर्मा ने जिला मंत्री ने बताया कि हमें समाज में कुछ जरूरतमंदों के लिए प्रशिक्षण का कार्य निःशुल्क रूप से संगठन की तरफ से करना चाहिए जिसकी समाज में अति आवश्यकता है। जिला उपाध्यक्ष अजय गुर्जर ने बताया कि हमें सोशल मीडिया का ज्यादातर इस्तेमाल करना है लॉकडाउन के समय में सोशल मीडिया हमारे पास ऐसा हथियार है जिससे हम संगठन को एक नई ऊर्जा देकर बहुत बड़े स्तर पर मजबूत कर सकते हैं। युवा मोर्चा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नीतीश गुर्जर ने बताया कि हमें मनुष्य के साथ-साथ लावारिस पशु पक्षियों का भी ध्यान रखना है जैसे पक्षियों के लिए जल व दाने की व्यवस्था और पशु जो कि बोल नहीं सकते उनके लिए भोजन पानी तथा बीमार पशु पक्षियों के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष हर्षित भाटी ने बताया कि हमें अपने संगठन का विस्तार बहुत बड़े स्तर पर करना है इसके लिए सभी को अपने नीचे ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ना होगा।
इस दौरान महिला प्रकोष्ठ से राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता भाटी राष्ट्रीय सचिव सुनीता बिग बॉस प्रतिभागी मेरठ मंडल अध्यक्ष मंजू नागर, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश रेखा गुर्जर प्रदेश सचिव गायत्री चौहान जिला उपाध्यक्ष अजय गुर्जर जिलमंत्री अनु शर्मा सविता पांडे जिला सचिव अंजलि चौहान जिला उपाध्यक्ष हर्षित भाटी उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश गौ सेवक रजनीश गुर्जर कीर्ति डेनियल तथा अन्य जिला कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…