रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो पाइंट से 25 किमी0 की दूरी पर नोएडा से जेवर की तरफ जा रहे बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर पुलिस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात कह रही है। जानकारी अनुसार कृष्ण पुत्र नन्दकिशोर निवासी बाल्मीकि मोहल्ला , तुगलकाबाद दिल्ली किसी काम से बाइक पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते टप्पल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान फलैदा कट के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…