ग्रेटर नोएडा,14 अक्टूबर। जिलाधिकारी गौतम बुध नगर सुहास एलवाई के निर्देश पर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में बुधवार को राकेश कुमार आशुतोष कुमार एवं एसके सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण द्वारा सूचना प्राप्त होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दादरी के नेतृत्व में जीटी रोड पर स्थित ढाबे के निकट एक टैंकर जो अलवर राजस्थान से दूध लेकर आ रहा था उसमें से दूध निकालकर निकट पिकअप में रखें ड्रम में भरा जा रहा था तथा उसको पूरा करने के लिए केमिकल युक्त दूध को मिलाया जा रहा था खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण द्वारा पुलिस बल के साथ कार्यवाही करते हुए टैंकर एवं पिकअप में रखें दूध एवं केमिकल युक्त घोल का नमूना लेकर टैंकर में भरे हुए लगभग 26000 लीटर दूध को नष्ट करा दिया गया। जिला अभीहित अधिकारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में मिलावटी दूध खोया पनीर एवं मिठाई निर्माताओं के विरुद्ध सघन अभियान संचालित करते हुए कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी इसी प्रकार संचालित रहेगा और जो व्यवसायिक प्रतिष्ठान खाद्य सामग्रियों में मिलावट करते पाए जाएंगे उनके विरूद्ध विभागीय अधिकारियों के द्वारा कठोरतम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…