" data-ad-slot="">

अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप कोविड-19 वैक्सीन की रणभूमि में उतरने के लिए तैयार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नई दिल्ली,15 अक्टूबर। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सरकार की मदद के तहत अपोलो हॉस्पिटल्स ने हर दिन 10 लाख कोविड-19 वैक्सीन्स के प्रबंधन के लिए पूरी तरह से तैयार होने की घोषणा की है। पूरे भारत भर में फैले हुए अपने विशाल नेटवर्क का उपयोग अपोलो हॉस्पिटल्स करेगा। अपोलो हॉस्पिटल्स के नेटवर्क में कोल्ड चेन सुविधाओं से सज्जित 19 दवाइयां आपूर्ति केंद्र, 70 अस्पताल, 400 से ज्यादा क्लिनिक्स, 500 कॉर्पोरेट हेल्थ सेंटर्स, 4000 फार्मेसीज् और अपोलो 24/7 ओम्नी-चैनल डिजिटल प्लेटफार्म शामिल हैं, जिनसे कोविड-19 वैक्सीन के प्रबंधन की भारी क्षमता उपलब्ध होगी। करीब 30% भारतीयों के लिए अपोलो फार्मेसी उनके घर से करीबन 30 मिनटों की दूरी पर है। वैक्सीन के सुरक्षित और व्यापक प्रसार के लिए ज़रूरत पड़ने पर अपोलो फार्मेसीज् काफी उपयुक्त साबित हो सकती हैं। 10000 से ज्यादा अपोलो कर्मचारियों को वैक्सीनेशन से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है और वैक्सीन के प्रबंधन के लिए उन्हें अपोलो सेंटर्स में तैनात किया जाएगा।

अपोलो के पास है हर दिन 10 लाख कोविड-19 वैक्सीन्स के प्रबंध की क्षमता
हर वर्ष 3000 लाख डोसेस की सुरक्षा के प्रबंधन के लिए अपोलो ने संरक्षित की कोल्ड चेन
10000 अपोलो कर्मचारियों को दिया जाएगा सुरक्षित वैक्सीनेशन नियमों का प्रशिक्षण

अपोलो ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की एग्जीक्यूटिव वाईस-चेयरपर्सन शोभना कमिनेनी ने बताया, “इस भयानक संक्रामक बीमारी पर जल्द से जल्द वैक्सीन खोजी जाने की प्रतीक्षा पूरा देश कर रहा है, लेकिन वैक्सीन आने के बाद हमें एक और चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। देश की 1.3 बिलियन आबादी में से हर एक व्यक्ति तक वैक्सीन को जल्द से जल्द और सुरक्षित रूप में पहुंचाना अपने आप में एक चुनौती होगी। हमें यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि वैक्सीन की आपूर्ति के लिए अपनी कोल्ड चेन को और ज्यादा मज़बूत करने का काम अपोलो हॉस्पिटल्स में तेज़ी से किया जा रहा है, सर्वोत्तम सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए वैक्सीनेशन के सक्षम और तेज़ प्रबंधन के लिए अपोलो अपनी सभी सुविधाओं को तैयार कर रहा है, हमें आशा है कि हम हर दिन 10 लाख तक डोसेस का प्रबंधन कर पाएंगे। देश के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद एकीकृत स्वास्थ्यसेवा नेटवर्क्स में से एक होने के नाते हम यह मानते हैं कि देश की कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सरकार की मदद करने और भारत को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए सक्रीय रूप से सहभागी होना हमारा नागरिक कर्त्यव्य है। आज तक हमने 250000 से ज्यादा लोगों के टेस्ट्स किए हैं और 75000 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया है। देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन जल्द से जल्द और सुरक्षित रूप में मिले इसके लिए सभी सरकारों, सरकारी एजेंसियों और स्वास्थ्य सेवाओं की मदद करने में हमें ख़ुशी होगी। हमें गर्व है कि पूरी दुनिया को की जाने वाली वैक्सीन आपूर्ति में अधिक योगदान भारतीय उत्पादकों का होगा और स्वास्थ्य सेवा आपूर्तिकर्ता होने के नाते हम उस वैक्सीन को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सबसे सुरक्षित रूप में पहुंचाने का काम करने में सक्षम हैं।”

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>