" data-ad-slot="">

समसारा विद्यालय में अंतरविद्यालय वर्चुअल टैलेंट फिएस्टा में बच्चों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,15 अक्टूबर। समसारा विद्यालय में दो दिन की एक अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन कर इस महामारी के समय में सभी के समक्ष एक उदाहरण पेश किया कि यदि हम चाहें तो कोई भी समस्या हमारे हुनर और प्रतिभा को रोक नहीं सकती। इसी हुनर को मंच पर लाने का काम किया समसारा विद्यालय ने समसारा विद्यालय ने दो दिन की एक अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें वर्चुअल रूप से भिन्न विद्यालयों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में भिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें फैंसी ड्रेस, शो एण्ड टेल, ओरिगामी, इंग्लिश स्पीच और हिंदी वाद- वोवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा व उसके आसपास के लगभग अनेक विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के प्रति सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस समारोह की मुख्य अतिथि रही एमपीएस ग्रुप की सलाहकार मिस ऋचा शर्मा जिन्होंने सभी विद्यार्थियों के हौंसले की तारीफ की और इस विपत्ति के समय भी उनके प्रतियोगिता के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने की मनोवृत्ति की सराहना की। समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन रॉय ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए सभी की सराहना की और सभी के हौंसलो की तारीफ की। उन्होंने इस प्रतियोगिता को सफलता दिलाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>