" data-ad-slot="">

यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर टकराईं कार, 5 घायल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में बुद्धवार तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर दो कारें बेकाबू होकर आपस में टकराने के बाद एक कार पलट गई। हादसे में दोनों कार में सवार 5 लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस व सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है तथा घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा कर आवागमन सुचारू कराया। वहीं उपचाराधीन घायलों में एक महिला समेत दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जानकारी अनुसार आगरा की तरफ से दिल्ली जा रही एक कार बुद्धवार तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो पाइंट से 25 किमी0 की दूरी पर आगे चल रही दूसरी कार से जा टकराई। जिसके कारण कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराती हुई पलट गई। हादसे के दौरान एक कार में सवार रेखा निवासी रोहणी, कमलेश निवासी रामा गार्डन, पवन निवासी गोविंदपुरी व राजू निवासी मुकंदपुर दिल्ली तथा दूसरी कार में सवार सुनील पुत्र मोहनलाल निवासी गौर सिटी ग्रेनो घायल हो गये। सूचना पाकर पुलिस व सुरक्षाकर्मियों ने सभी घायलों कोकैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रेखा व एक अन्य की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>