" data-ad-slot="">

चिकित्सक के कोरोना संक्रमित होने से हडकम्प, दर्जनों क्वारटींन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

डाक्टर के मकान को किया गया सैनेटाइज, 4 सौ मीटर का ऐरिया सील

रबूपुरा। मंगलवार शाम कस्बा जेवर स्थित एक निजी अस्पताल के एक डाक्टर को कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक टीम मौके पर पहंुची और चिक्तिसक को ग्रेनों स्थित जिम्स में भर्ती कराया गया। वहीं चिक्तिसक की पत्नी समेत संपर्क में आये करीब दो दर्जन लोगों को क्वारन्टीन किया है तथा डाक्टर के घर के आस-पास के इलाके को सील कर दिया गया है। जानकारी अनुसार कस्बा जेवर स्थित एक निजी अस्पताल के नेत्र रोग चिक्तिसक की जांच रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव पाई गई। जिसके बाद कस्बे व आस-पास के क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित डाक्टर को जिम्स में भर्ती कराया। साथ ही डाक्टर के संपर्क में आये गांव फलैदा निवासी इन्द्रपाल व उसकी पत्नी समेत गांव अलावलपुर व भवोकरा के दो दर्जन लोगों को क्वारंटीन किया गया है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व डाक्टर बुलंदशहर अपनी पत्नी से मिलने गये थे तथा वहीं टेस्ट करा कर वापिस चले आये। मंगलवार दोपहर उनकी रिपोर्ट पोजेटिव पाई गई। वहीं डाक्टर की पत्नी को भी बुलंदशहर में क्वारन्टीन किया गया है। डाक्टर के मकान को सेनेटाइज कराते हुए आस-पास के इलाके को सील कर दिया गया। गौरतलब है कि इससे पूर्व 27 अप्रैल को रबूपुरा क्षेत्र के गांव जौनचाना में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था। उधर बताया जाता है कि मंगलवार शाम मेरठ से अपने गांव पहंुचे सुधीर व उसकी पत्नी को जांच के लिए जेवर भेजा गया तथा जांचोपरान्त आगामी 14 दिन तक घर पर ही क्वारंटीन रहने को कहा गया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>