रबूपुरा। बीती रात यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते अपने घर दिल्ली लौट रहे परिवारों की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस व सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया तथा मौके से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाकर यातायात सुचारू कराया है। उधर पुलिस मामले में कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कह रही है। जानकारी अनुसार दिल्ली के रघुवीर नगर निवासी शक्ति शर्मा पुत्र रमेश चन्द्र की कार बृंदावन से दिल्ली लौटते समय रात्रि करीब 11 बजे मथुरा से बुराड़ी दिल्ली जा रहे नबाबगंज गौण्ड़ा निवासी संतोष पुत्र रामधीरज की कार अचानक आपस में जीरो पांइट से 28 किमी0 की दूरी पर टकरा गई। बताया जाता है कि इसी दौरान पीछे से आई दो अन्य कार भी उनमें आ भिड़ी। हादसे में कार सवार पवन मित्तल निवासी माड़ल टाउन दिल्ली व उनकी पत्नी काजल मित्तल घायल हो गई।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…