रबूपुरा। वेतन नहीं मिलने से नाराज विद्युत उपकेंद्रों पर कार्यरत संविदा कर्मियों ने बुद्धवार को हड़ताल करते हुए उपकेंद्र बंद कर दिये। जिसके चलते घंटों तक क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। तत्पश्चात अधिकारियों जल्द वेतन दिलाने के आश्वासन पर कर्मचारियों ने एक सप्ताह का समय देते हुए हड़ताल स्थगित कर दी है। उधर जब इस सम्बंध में विभागीय अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो संर्पक नहीं हो सका। बकौल कर्मचारी संविदा कर्मियों पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। बार-बार अनुरोध के बावजूद त्यौहार पर उन्हें पैसा नहीं मिला। जिससे नाराज संविदा कर्मचारियों ने बुद्धवार को रबूपुरा, भट्टा, मंड़ी श्यामनगर आदि उपकेंद्रों पर हड़ताल करते हुए आपूर्ति ठप कर दी। आरोप है कि हर बार वेतन के समय उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। जब तक वेतन नहीं मिलेगा उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इसकी सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कम्प मच गया और उन्होंने अतिशीघ्र वेतन दिलाने का भरोसा दिया। तब जाकर कर्मचारी शांत हुए और एक सप्ताह के अंदर वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…