" data-ad-slot="">

यूपीटीईटी के लिए आवेदन 1 नवम्बर से शुरु

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

लखनऊ। यूपीटीईटी 2019 परीक्षा के लिए आवेदन  की प्रक्रिया 1 नवंबर 2019 से शुरू होगी, अभ्यर्थी यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म (UPTET Application Form) भर सकेंगे. परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2019 है। एडमिट कार्ड दिसंबर 2019 में होने वाली परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी किया जाएगा. परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को आयोजित की जाएगी। यूपीटेट परीक्षा का आयोजन हिंदी, अंग्रेंजी, संस्कृत और ऊर्दू भाषा में किया जाएगा। इस बार आवेदन फीस में बढ़ोत्तरी की गई है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के छात्रों को 600 रुपये और एसएसी/एसटी वर्ग के छात्रों को 400 रुपये फीस देनी होगी. वहीं, दिव्यांग आवेदकों को 100 रुपये फीस भरनी होगी. अगर आवेदक प्राइमरी और हायर लेवल दोनों परीक्षाएं देना चाहता है तो उसे दोगुनी फीस देनी होगी।

यूपीटीईटी परीक्षा का पैटर्न

UPTET 2019 की परीक्षा में 2 पेपर होंगे, पहला पेपर  प्राथमिक स्तर के लिए (कक्षा 1-5 शिक्षक) के लिए और दूसरा पेपर उच्च प्राथमिक स्तर के लिए (कक्षा 6-8 शिक्षक) के लिए होगा। परीक्षा में 150 सवाल होंगे। परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंट और 30 मिनट का समय मिलेगा।

क्या है यूपीटेट परीक्षा

UPTET एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है. इस परीक्षा में पास होने वालों को UPTET पात्रता प्रमाण पत्र  दिया जाता है जो कि 5 वर्षों के लिए वैध होता है. यूपीटेट में पास होने वालों के लिए वैकेंसी निकाली जाती है. इसके बाद लिखित परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों के पदों पर नियुक्तियां होती हैं।

 

अभ्यर्थी ध्यान रखें-

1-आवेदन पत्र पर अभ्यर्थी अपना हस्ताक्षरयुक्त फोटो ही अपलोड करें। आवेदन करने से पहले ही इसे स्कैन करके रखें।

2-आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर नहीं दिया जाएगा। लिहाजा सभी प्रविष्ठियां ध्यान से भरें।

3-आपका भरा हुआ आवेदन ही अंतिम माना जाना जाएगा। फाइनल सेव के बाद इसमें कोई भी संशोधन मान्य नहीं होगा। लिहाजा पंजीकरण करने के बाद उसका प्रिंट लें और उसमें अंकित सभी प्रविष्ठियों का मिलान करें। इसके बाद ही फाइनल सेव का बटन दबाएं।

4-आवेदन करते समय जिस मोबाइल नंबर का उल्लेख करें, उसे अपने पास रखें। शपथपत्र को सबमिट करने के लिए इसी नंबर पर ओटीपी आएगा।

5-यदि एक अभ्यर्थी एक से अधिक आवेदन करेगा तो अंतिम आवेदन को ही मान्य मानते हुए बाकी सभी आवेदन निरस्त कर दिये जाएंगे।

6-उत्तर पत्रक पर रफ काम न करें। रफ काम बुकलेट पर करें।

7- उत्तर पत्रक के नीचे दिये गए कॉलम में हल किये प्रश्नों की संख्या का उल्लेख अवश्य करें और इसे जमा करते समय उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य है।

8- पेंसिल का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। केवल काले रंग के बॉल पेन का इस्तेमाल करें।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>