" data-ad-slot="">

यमुना नदी में आए बाढ़ से किसानों का फसल हुआ बर्बाद

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला

-40 साल में सबसे अधिक पानी यमुना नदी में आया

ग्रेटर नोएडा,21 अगस्त। यमुना नदी में बाढ़ आने से ग्रेटर नोएडा के दर्जनों गांव पानी की चपेट में आ गए हैं, जिसमें गांव तिलवाड़ा, घरबरा और मोतीपुर पानी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पानी के अचानक बढ़ने से तिलवाड़ा गांव के लगभग 20 परिवार नदी के दूसरे छोर पर फंस गए। मदद करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित इलाके में पहुंचे लेकिन पानी का स्तर ज्यादा होने की वजह से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया,जिसके बाद फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

एनडीआरएफ की टीम ने 5 महिलाओं, 2 बच्चों और 3 पुरुषों को सुरक्षित निकाला। एनडीआरएफ टीम के कमांडर विपिन प्रताप ने बताया कि कुछ लोग पहले ही वहां से अपने मवेशियों को लेकर हरियाणा की तरफ सुरक्षित निकल गए थे। गौरतलब है कि 18 अगस्त को हथिनीकुंड से पानी छोड़ा गया था, पानी छोड़ने की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई थी, लेकिन बावजूद ऐसी स्थिति बनी। वहीं तिलवाड़ा गांव में मौजूद लेखपाल ने बताया कि उन्होंने पहले ही लोगों को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि मैं तीन दिन से लगातार इन लोगों को समझा रहा था, कि नदी के पार ना जाएं लेकिन ये नहीं माने। लोगों का कहना था कि इससे उनकी फसल का नुकसान हो जाएगा। वहीं जेवर विधायक भी लोगों के फंसे होने की जानकारी पाकर तिलवाड़ा गांव पहुंच गए। उन्होंने कहा कि 40 साल में सबसे ज्यादा पानी इस बार छोड़ा गया है। अगर पानी घरों तक पहुंचता है, तो लोगों के निकालने की उनके पास पूरी व्यवस्था है। इसके अलावा विधायक ने बताया कि इन तटीय गांव तक पहुंचने के लिए सड़क व्यवस्था सही नहीं है जिसे दुरुस्त कराया जा रहा है ताकि देर रात किसी प्रकार की आपात स्थिति होने पर लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

—————————-

जिलाधिकारी यमुना बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने ग्राम याकूबपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने सिंचाई विभाग के वॉच सेंटर पर यमुना नदी में आ रहे पानी का जायजा लिया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार के द्वारा जिलाधिकारी को बताया कि विगत 2013 में 3 लाख 67 हजार क्यूसेक पानी आने पर जनपद के किसी भी ग्राम को बाढ़ से कोई क्षति नहीं पहुंची थी। शाम तक अधिकतम 2 लाख 20 हजार क्यूसेक पानी पहुंचने की संभावना है और यमुना नदी के किनारे बसे हुए ग्राम याकूबपुर, मॉमनाथल तथा अन्य सभी ग्राम सुरक्षित हैं और किसी भी गांव में बाढ़ से कोई भी प्रभावित नहीं है। जिला अधिकारी ने इस अवसर पर ग्रामीणों से भी बातचीत किया। जिन्होंने जिलाधिकारी को बाढ़ के संबंध में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं बताई और ग्रामीणों ने अवगत कराया कि प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी 24 घंटे लगातार निगरानी कर रहे हैं और गांव वालों के संपर्क में हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग नीरज कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण साथ में उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>