" data-ad-slot="">

युनाइटेड कालेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जीतने वाले विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,1 दिसम्बर। यूनाइटेड कॉलेज ऑफ इन्जीनियरिंग एण्ड रिसर्च, ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता 2019 का आयोजन किया गया, जिसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और देश के अन्य राज्यों के स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का प्रारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस आयोजन को यूनाइटेड कॉलेज ऑफ इन्जीनियरिंग एण्ड रिसर्च, ग्रेटर नोएडा और ध्रुव क्लासेस, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित किया गया था। इस आयोजन के मुख्य अतिथि भारत के सबसे कम उम्र के वैज्ञानिक गोपाल जी थे।

आयोजन में ध्रुव क्लासेस के फाउन्डर ध्रुव राय,  पवन राय और यूनाइटेड कॉलेज ऑफ इन्जीनियरिंग एण्ड रिसर्च के चेयरमैन गिरधर गोपाल गुलाटी, सी.ई.ओ. मोनापुरी गुलाटी भी उपस्थित रही। मुख्य अतिथि  ने भाग लेने आये हुए विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। मुख्य अतिथि गोपाल ने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति अपना रूझान बढ़ाने को कहा और साथ ही ये भी कहा कि आज भारत विज्ञान के क्षेत्र में विश्व का प्रतिनिधित्व कर रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से प्रथन स्थान पर रहे उमा पब्लिक स्कूल, नोएडा के 12वीं के छात्र हितेष शर्मा को रू 10,000, दूसरे स्थान पर रहे छात्र इन्डियन पब्लिक स्कूल, बिहार के 12वीं के छात्र श्रमिक आनन्द को रू 5000, और तीसरे स्थान पर रहीं धर्म पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के 10वीं के छात्रा सोनिया वैष्णव को 3000 रूपये का पुरस्कार यूनाइटेड कॉलेज ऑफ इन्जीनियरिंग एण्ड रिसर्च, ग्रेटर नोएडा की तरफ से विद्यार्थियों को प्रदान किया गया। इसके अलावा भाग लेने आये हुए सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान किये गये।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>