" data-ad-slot="">

बोधितरु इंटरनेशनल स्केकूल के वार्षिकोत्सव में दिखी अतुल्य भारत की झलक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-बच्चों ने विभिन्न ऋतुओं और त्योहारों से सम्बंधित नृत्य की दी प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा,1 दिसम्बर। बोधितरू इण्टरनेशल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यालय के दूसरे वार्षिकोत्सव का नाम अतुल्य भारत रखा गया। इसका मकसद बच्चों को भारत की ऐतिहासिकता से अवगत कराना था। वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ बतौर अतिथि मौजूद राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल अग्रवाल, संचालक सोसाइटी सरदार पटेल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट सोसाइटी के संस्थापक एवं सचिव कृष्ण मोहन पांडेय, चेयरमैन अनुराग पांडेय, प्रधानाचार्या साधना मलिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। भारत देश एक निःसंदेह अतुल्य भारत है, जिसकी तुलना विश्व के किसी भी देश से नहीं की जा सकती।  यूँ तो सारी दुनिया प्रकृति के द्वारा निर्मित है , लेकिन भारत के लिए तो प्रकृति ने बहुत ही अनुपम उपहार दिए है।

भारत ही वह देश है जहाँ चारों ऋतुएँ होती है, तो गंगा- यमुना जैसी पवित्र नदियां बहती हैं।  इसी अतुल्य भारत की एक झलक को दर्शाने हेतु बोधितरु के बच्चों ने मुग़ल काल से लेकर आधुनिक काल के भारत को अपने वार्षिकोत्सव में बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।  छोटे बच्चों ने रंगारंगा कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति देने वाले बच्चों का अतिथियों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। विद्यालयों के बच्चों ने गणेश वंदना से रंगारंग कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। नर्सरी से तृतीय तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न ऋतुओं और त्योहारों से सम्बंधित सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति की तो चतुर्थ और पंचम के विद्यार्थियों ने गुरुकुल नाटक  से सभी को प्राचीन काल में ले गए।  उच्च प्राथमिक विद्यार्थियों ने अशोक, अकबर, ब्रिटिश के किरदारों को निभाते हुए अथितियों को मुग़ल काल के दर्शन कराए। अंत में महिला सशक्तिकरण को दर्शाने हेतु बालिकाओं ने दिल छू देने वाली एक मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की।  विद्यालय की प्रधानाचार्या  साधना मलिक ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट की प्रस्तुति की और छात्र-छात्राओं के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शित श्रेष्ठ कार्यों के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किये। सभी आमंत्रित सदस्यों ने बोधितरू के प्रयासों और कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा छात्रों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की संचालिका रचना सिंह ने सभी गणमान्य आमंत्रित अतिथियों, प्रबंधक समिति के सदस्यों, प्रधानाचार्या, सभी अध्यापिका एवं सहयोगी सदस्यों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

23 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>