रबूपुरा। बिजली विभाग को एक अधिकारी द्वारा लाखों रुपए राजस्व की हानि पहुंचाने का आरोप लगा विगत कई महीने से विभिन्न अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी कार्रवाई नहीं होने से हताश युवक ने यूपीपीसीएल के चेयरमैन को पत्र लिखा है। साथ ही समूचे मामले व उक्त अधिकारी की संपत्ति की जांच कराए जाने की गुहार लगाई है। यूपीपीसीएल अध्यक्ष एम. देवराज को भेजे पत्र में संजय शर्मा निवासी मकसूदपुर का आरोप है कि तत्कालीन उपखंड अधिकारी द्वारा निजी लाभ लेते हुए लाखों रुपये के विधुत बिलों को चंद रुपये की रसीद देकर पी0डी0 कर दिया गया। जिससे विभाग को लाखों रुपए राजस्व की क्षति पहुंचाई गई है। पिछले कई माह से सबूत के साथ विभिन्न अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही आरोप लगाया है कि मामले में जांच अधिकारी रहने के बाद जिले में तैनात हुए एक अधिकारी द्वारा जांच को प्रभावित किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने पत्र में उक्त अधिकारी की संपत्ति की जांच कराए जाने की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…