ग्रेटर नोएडा। जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस, जीएनआईटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट ने व्यापार के विविधीकरण आईजीएल परिप्रेक्ष्य विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। संजीव भाटिया,उपाध्यक्ष इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड शामिल हुए। संस्थान के अध्यक्ष बी.एल. गुप्ता ने छात्रों को संबोधित कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। छात्रों ने संकाय सदस्यों के साथ आईजीएल द्वारा की जा रही विविधीकरण गतिविधियों का गहन और विस्तृत प्रदर्शन किया। आपूर्ति श्रृंखला गैस आउटसोर्सिंग कैसे होती है, इस पर छात्रों को एक बहुत ही सर्वोपरि और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। छात्रों को, व्यवसाय विविधीकरण वास्तव में क्या है, इस तरह के निर्णयों में योगदान करने वाले कारक क्या हैं, विविधीकरण के प्रकार आदि पर एक कॉर्पोरेट दृष्टिकोण प्रदान किया। सभी प्रासंगिक प्रश्नों का उत्तर मुख्य वक्ता संजीव भाटिया द्वारा एक वार्ता के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसन्स के एमबीए विभाग द्वारा किया गया, जिसका निर्देशन प्रो. (डॉ) सुरेश कुमार शर्मा अपनी टीम के सदस्यों के साथ जिनमें प्रो. नेहा बसैया, प्रो. दीपशिखा शर्मा और प्रो. विकास नेहरा शामिल हुए।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…