" data-ad-slot="">

यूपी बोर्ड परीक्षा परीणाम घोषित 12वीं अनुराग मलिक व हाईस्कूल में रिया ने किया प्रदेश टॉप

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

लखनऊ-प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड 2020 का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 27 जून को दोपहर में 12:00 बजे के करीब घोषित हो गया। इंटरमीडिएट एग्जाम में प्रयागराज को प्रदेश की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। बागपत के अनुराग मलिक ने 97 फ़ीसदी अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया है।

दूसरे स्थान पर प्रयागराज के प्रांजल ने 96% अंक अर्जित किया है। तीसरे स्थान पर औरैया के उत्कर्ष शुक्ला ने 94.80 फ़ीसदी अंक हासिल किया है।

हाई स्कूल में

 

बागपत के बड़ौत की श्रीराम इंटर कालेज की रिया जैन ने टाप किया, इन्होने 96.67 अंक हासिल किए हैं। 12वीं की परीक्षा में भी बागपत के अनुराग मलिक टापर रहे, इन्होंने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया जनपद का नाम रोशन।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर तीन महीने से ज्यादा समय से घर बैठे छात्र-छात्राओं के इंतजार की घडिय़ां आज खत्म हो गई। शनिवार को बोर्ड परीक्षा के नतीजे (रिजल्ट) आ गया। जिसमें प्रयागराज के प्रांजल ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करके यहां के माहौल को खुशनुमा कर दिया है।

कोरोना के कारण रिजल्ट में हुई देरी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 2020 की परीक्षा में करीब 56,11,072 विद्यार्थी पंजीकृत थे लेकिन, इसमें से 480591 ने परीक्षा छोड़ दी थी। ऐसे में 51,30,481 परीक्षार्थियों का ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। कोरोना महामारी के बीच यूपी बोर्ड ने संक्रमण से बचाव के सभी जरूरी उपायों के साथ करीब तीन करोड़ से अधिक कापियों का मूल्यांकन कराकर रिजल्ट तैयार कराया।

टॉपर्स को लैपटॉप और एक लाख की सहायता राशि की घोषणा

यूपी सरकार ने टॉपर्स को लैपटॉप देने की घोषणा की है। इसके अलावा दसवीं और बारहवीं कक्षा के टॉपर्स विद्यार्थियों को सरकार एक लाख रुपये की सहायता राशि भी देगी। 20 टॉपर्स के घर तक सरकार पक्की सड़क बनाएगी। पिछले साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल महीने में जारी किया गया था। इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड के परिणाम देरी से जारी हुए हैं। इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी में शुरू हुई थीं और 6 मार्च तक चली थी। कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए लॉकडाउन की घोषणा के चलते परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी हुई थी। जिसकी वजह से इस साल रिजल्ट की घोषणा में भी देरी हुई।

12वीं का रिज़ल्ट ऑफिशयल वेबसाइट पर जाकर ऐसे चेक करें:-

upmspresults.up.nic.in या upresults.nic.in या फिर upmsp.edu.in पर जाएं.

रोल नंबर डालें. सबमिट करते ही आपका रिज़ल्ट आपके सामने होगा. इसे डाउनलोड करके आप प्रिंट आउट भी निकाल सकते है।

 

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>