" data-ad-slot="">

जानेमाने फिजिशियन डा. जी.सी. वैष्णव यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के साथ जुडे

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,26 जून। दिल्ली एनसीआर में हेल्थकेयर क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती डा. गिरीश चन्द्र वैष्णव, यथार्थ हास्पीटल के साथ इंटरनल मेडिसिन के समूह निदेशक तथा समूह मेडिकल सलाहकार के तौर पर जुड गए हैं। डा़. वैष्णव के पास मेडिसिन के क्षेत्र में प्रैक्टिस करने का 30 साल से अधिक का अनुभव है। मधुमेह एवं लाइफस्टाइल रोगों के इलाज में उनकी खास तौर पर विशेषज्ञता हासिल है। डा. वैष्णव ने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से ग्रेजुएशन तथा पोस्ट-ग्रेजुएशन किया। वह इस समय पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन आफ इंडिया एवं नेशनल डायबिटिज एडुकेशन प्रोग्राम में क्षेत्रीय संकाय हैं। वह गैर संचारी रोगों के संबंध में फिक्की हेल्थ कार्य दल के सदस्य हैं। डा. वैष्णव को लोकोपयोगी कार्यों के लिए 2007 में नोएडा रत्न तथा 2011 में दिल्ली रत्न जैसे सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। यथार्थ ग्रुप आफ हास्पिटल्स के साथ जुडने के मौके पर डा. वैष्णव ने कहा कि मैं यथार्थ ग्रुप ऑफ हास्पिटल्स की बेहतरीन एवं कुशल टीम का हिस्सा बनने पर बहुत ही उत्साहित हूं। यथार्थ ग्रुप ऑफ हास्पिटल्स की एनसीआर में सर्वश्रेष्ठ संरचनाएं हैं और साथ ही साथ यहां देश के शीर्ष स्तर के चिकित्सक, नर्स एवं प्रशासनिक कर्मचारी हैं। इस टीम के साथ जुड कर मुझे अत्यधिक खुशी महसूस हो रही है। आने वाले वर्षों में हम मिलकर एनसीआर में हेल्थकेयर के क्षेत्र में उच्चतम मानकों को स्थापित करेंगे। यथार्थ ग्रुप ऑफ हास्पिट्ल्स के प्रबंध निदेशक डॉ. कपिल त्यागी ने कहा कि  डॉ. वैष्णव का यथार्थ परिवार में हार्दिक स्वागत है। हमें पूरा विश्वास है आपके साथ यथार्थ ग्रुप नई ऊंचाइयों पर जाएगा।आपके आने से सभी साथियों में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। हम सभी मिलकर नेक नियत ओर ईमानदारी से बहुत अच्छा करेंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>