रबूपुरा। जंगलों में घूम रहे बेसहारा गौवंश के विभिन्न प्रकार से चोटिल होने के चलते राष्ट्रवादी क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर उनकी देख-रेख व घायलों पशुओं के उपचार की मांग की है। साथ ही स्थानीय पुलिस से भी उनके इलाज कराने की बात कही है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भाटी ने बताया कि इन दिनों जंगल में काफी संख्या में गौवंश बेसहारा घूम रहे हैं तथा आये दिन वह किसी न किसी कारण घायल होते रहते हैं। कई बार तो उपचार के आभाव में उनकी मौत तक हो जाती है। पिछले कई दिन से क्षेत्र में एक गौवंश कमर में चोट लगने से काफी घायल है लेकिन उसे कोई चिकित्सकीय उपचार नहीं मिल पा रहा है। इन्हीं समस्याओं के ध्यानार्थ जिलाधिकारी को पत्र भेजकर ऐसे पशुओं के उपचार व उनकी देख-रेख की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है तथा साथ ही स्थानीय पुलिस को भी ज्ञापन देकर इनकी देखभाल की मांग की है। इस दौरान राजकुमार, संदीप राज, प्रताप सिंह, विकास आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…