" data-ad-slot="">

जेवर क्षेत्र में सेक्टरों की तर्ज पर गांवों का होगा विकास, विधायक व सीईओ ने कार्यों का किया शुभारम्भ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। यह मेरे व जेवर विधान सभा के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि हम बहुत दिनों से स्मार्ट सिटी का नाम सुनते आ रहे थे लेकिन आज हमें फक्र है कि जेवर विधान सभा के मिर्जापुर व निलौनी एवं देश के अन्य गांवो के विकास के लिए संदेश देने जा रहे हैं कि ग्रामीणों को भी शहरी क्षेत्र के लोगों की तरह समस्त मूलभूत सुविधाएं मिल रहीं हैं। इसके लिए मैं यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की पूरी टीम का धन्यबाद करता हंू कि उन्होंने मेरे प्रस्ताव को स्वीकार कर भविष्य के स्मार्ट विलेज के सपने को साकार किया। उक्त बातें स्थानीय विधायक धीरेन्द्र सिंह ने स्मार्ट विलेज विकास कार्यों के शुभारम्भ के दौरान गांव मिर्जापुर में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहीं। विधायक ने कहा कि विकास की दौड़ में प्राधिकरण द्वारा सैक्टरों का समूचित विकास कराया गया लेकिन गांव इससे बाहर हो गये। गांव में रहने वालें किसानों की भूमि पर अधिग्रहण के बाद आवासीय और गगनचम्बी इमारतें बनी। जिससे ग्रामीणों एक हीन भावना महसूस करने लगे। लेकिन अब गांवों का विकास की सैक्टरों की तर्ज पर होगा। जोकि यमुना एक्सप्रेस वे ओद्यौगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक डा0 अरूणवीर सिंह की मेहनत से सफल हुआ है। स्मार्ट गांवों में प्रथम चरण में करीब 10 करोड़ की लागत से सीवरेज सिस्टम, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट सोलर, मार्गों का निमार्ण, तथा दूसरे चरण में सामुदायिक भवन, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट, हैल्थ सैंटर, चैपाल आदि सुविधाएं मुहैया कराई जायेंगी। जिसमें मिर्जापुर, रामपुर बांगर, निलौनी, अछेजा बुजुर्ग, डूंगरपुर आदि दो दर्जन से अधिक गांवों को चयनित किया गया है। मुख्यकार्यपाल अधिकारी डा0 अरूणवीर सिंह ने कहा कि यह विधायक धीरेन्द्र सिंह के संकल्प व भावना का परिणाम है जो हम स्मार्ट विलेज को धरातल पर उतार पाये। हमारा प्रयास रहेगा कि गांव के लोग विकास की दौड़ में किसी से पीछे नहीं रहें तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। इस मौके पर विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक रविन्द्र सिंह, मैनेजर केके सिंह, प्रबंधक विकास कुमार, आन्नद मोहन, देवेन्द्र सिंह, रामशरण, सुरेश, पूरन, विश्म्बर, बाबू सिंह, रमेश, ओमी, विनोद, हरकेश, नेपाल, मुकेश, प्रमोद, आदि सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>