" data-ad-slot="">

योगी आदित्यनाथ से मिले सुदीक्षा के परिजन, मिली बीस लाख की आर्थिक मदद, बनेगा प्रेरणा स्थल व लाइब्रेरी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,13 सितम्बर। बुलंदशहर में सड़क हादसे में दिवंगत छात्रा सुदीक्षा भाटी के परिजन रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। उनके साथ दादरी के विधायक तेजपाल नागर और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से बातचीत में सुदीक्षा के बारे में, परिवार के कामकाज के बारे में जानकारी ली। हर संभव मदद का भरोसा दिया और उन्हें सांत्वना देते हुए सुदीक्षा के निधन को देश और समाज की अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि वह देश की बेटी थी समाज की बेटी थी। बिटिया के जाने का दुख सबको है पर हिम्मत से काम लें। हम सब साथ हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि सुदीक्षा के नाम पर प्रेरणा स्थल और लाइब्रेरी बनाई जाएगी, ताकि क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने और पढ़ने की प्रेरणा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को परिवार की आर्थिक मदद के भी निर्देश दिए। सुदीक्षा के परिवार को 15 लाख रुपए सरकार की ओर से और ₹5 लाख सांसद सुरेंद्र नागर की ओर से दिए जाएंगे। परिजनों ने सीएम योगी को बताया कि सुदीक्षा बेहद मेधावी थी और अभावों के बीच भी पढ़ने के प्रति लगनशील थी। एक ही कमरे में पूरा परिवार रहता था फिर भी पढ़ाई करती रहती थी। सुदीक्षा की मां और पिता ने मुलाकात के बाद कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को सुना और सुदीक्षा के नाम पर जो कुछ करने के लिए सहमति जताई यह हमारे लिए संतोष का विषय है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>