" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

किसान संघर्ष समिति के बैनर तले कठेहरा गांव में किसानों ने की पंचायत, नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मुआवजे की मांग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,13 सितम्बर। कठेहरा किसान संघर्ष समिति के बैंनर तले फिर दोबारा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ख़िलाफ़ पाली,पल्ला,कठेहरा,चिटहेरा,बोड़ाकी दादरी के किसानों ने स्वर्गीय बाबा राव उमराव सिंह भाटी भटनेर के राजा के जयकारो से गुंजा पुरा गाँव फिर प्राधिकरण के ख़िलाफ़ भरी हुंकार ग्राम -कठेहरा में भरी। रविवार को मनीष भाटी बी.डी.सी के निवास पर प्रभावित सभी गांवों के किसानों ने पंचायत कि सभी किसानों ने एक सुर में कहा कि हम अपनी धरती माता को दलालों के हाथों में औने-पौने भाव नहीं देंगे, नाहीं एक फावडा ज़मीन पर मारने देंगे, चाहे जेल जाना पड़ेगा तो जेल भी जायेंगे। पंचायत की अध्यक्षता जुगती भाटी(पाली) ने की और संचालन मास्टर लज्जाराम भाटी ने किया। पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता सुनील फौजी ने सभी किसानों को नये भूमि अधिग्रहण के सभी नियमों को ताक पर रखने की बात की।
मनीष भाटी बीडीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि या तो प्राधिकरण होश में आके नये भूमि अधिग्रहण के हिसाब से सभी गांवों कि मांगो को मान ले वरना किसानों कि ज़मीन का इरादा बदल ले। नरेश भाटी (एडवोकेट) ने सभी गांवों के किसानों का मांग पत्र बनाके सभी किसानों को पढ़के सुनाया। जिसमें सभी ने समर्थन किया।
किसानो कि मुख्य माँगे निम्न प्रकार है
1-दिल्ली-मुम्बई औधोगिक कोरिडोर परियोजना हेतु अधिकरण प्रक्रिया अथवा सीधे बैनामे (रजिस्ट्री) के माध्यम से ज़मीने लिए जाने से प्रभावित सभी किसानों को नये भूमि अधिकरण क़ानून -2013 के सभी लाभ दिए जाये।
2- प्रभावित किसानों को नये भूमि अधिकरण क़ानून-2013 के अनुसार उचित प्रतिकर, धारा-26 के तहत ग्रामीण क्षेत्र मानते हुए बाज़ार दर का चार गुना मुआवज़ा अथवा यदि शहरी क्षेत्र माना जाता है तो जिस दिन से प्रभावित गांवो को ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र घोषित किया गया है, उस समय से गांवो की शहरी दरें, ग्रामीण दरों से लगभग दो गुनी तय करके फिर उसका दो गुना मुआवज़ा दिया जाये।
3- प्रभावित किसानों को 20 प्रतिशत विकासित प्लांट की सुविधा दी जाये।
4- प्रभावित किसानों के कूटूम्भवार (प्रत्येक बालिग बच्चे) को रोज़गार दिया जाये। डीएमआईसी एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तथा अन्य सभी स्थानीय औद्योगिक इकाइयों में 50 प्रतिशत का आरक्षण सुनिश्चित किया जाये।
5- सभी किसानो को पुनर्वासन एवं पुनर्वयव्स्थापन की सभी सुविधाए दी जायें।
6- प्रभावित गांवो का विकास नये क़ानून के अन्तर्गत तय किए गये ऊच-मानक़ों के अनुसार किया जाये।
7- किसानों की आबादियों को ज्यों का त्यों छोड़ा जाये, तथा पेड़, नल-कूप, बोरिंग आदि परिसमपतियों का उचित मूल्य नये क़ानून के अनुसार दिया जाये। पंचायत में कठेहरा किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया 16 सितम्बर को 10 बजे कठेहरा ग्राम के किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीओ नरेंद्र भूषण को ज्ञापन सौपकर विरोध जताएँगे। इस मौके पर राव शोबरन भाटी, जिले भाटी,धर्म दारोग़ा, अतर नेता, रूप भाटी, रमेश पायलेट, अमित गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>