रबूपुरा। समान लेने बाजार जा रहे युवक से हिस्ट्रीशीटर बदमाश द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर हजारों की नकदी लूटने व विरोध करने पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं बचाव करने आई पीड़ित के बहन के साथ भी आरोपियों ने अभ्रदता की। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई लेकिन एक सप्ताह से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर पीड़ित की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई है। जानकारी अनुसार कस्बा के मौहल्ला अम्बेड़कर निवासी राजवीर का आरोप है कि गत 5 सितम्बर को उसका बेटा राजकुमार बाजार से मोबाईल लेने जा रहा था। जैसे ही वह अपने घर से कुछ दूरी पर पहुंचा तो कोतवाली के एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और उसकी जेब में रखे 19 हजार रूपये लूट लिये। आरोप है कि विरोध करने पर उपरोक्त ने मारपीट शुरू कर दी तथा बचाव के लिए मौके पर पहुंची युवक की बहन के साथ भी आरोपियों ने अभ्रदता की तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। दोनों बहन भाई ने किसी प्रकार वहां भागकर अपनी जान बचाई। समूचे घटनाक्रम की पुलिस से शिकायत की गई लेकिन आरोप है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। गौरतलब है कि उक्त आरोपियों द्वारा तीन दिन पूर्व भी कस्बे में एक युवक को अगवा कर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने पीड़ित के चचेरे भाई की शिकायत पर हिस्ट्रीशीटर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…