" data-ad-slot="">
Categories: Delhi..HOME

कोरोना का रिकॉर्ड 97,570 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 46 लाख के पार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नयी दिल्ली, 12 सितम्बर(एजेन्सी)। देश में कोरोना के 97,570 नए मामले सामने आए हैं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46 लाख के पार हो गई। वहीं इस संक्रमण से अब तक 36,24,196 लोग ठीक हो चुके हैं और देश में स्वस्थ होने की दर 77.77 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नए आंकड़ों में बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 46,59,984 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,201 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 77,472 हो गई। आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से होने वाली मृत्यु दर में कमी आई है और अब यह 1.66 फीसदी है। इसके अनुसार देश में फिलहाल संक्रमण के 9,58,316 मरीजों का इलाज चल रहा है जो संक्रमितों की कुल संख्या का 20.56 फीसदी है। देश में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख से पार हो गए थे जबकि 23 अगस्त को यह 30 लाख से पार चला गया और पांच सितंबर को 40 लाख के पार हो गया। देश में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 95 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 11 सितंबर तक 5,51,89,226 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से शुक्रवार को 10,91,251 नमूनों की जांच हुई। देश में पिछले 24 घंटे में 1,201 लोगों की मौत हुई, जिनमें से सबसे ज्यादा 442 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। कर्नाटक में 130, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 77-77, उत्तर प्रदेश में 76, पंजाब में 63, पश्चिम बंगाल में 57, मध्य प्रदेश में 30, छत्तीसगढ़ में 26, हरियाणा में 25, दिल्ली में 21, असम और गुजरात में 16-16, झारखंड और राजस्थान में 15-15, वहीं केरल और ओडिशा में 14-14 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक संक्रमण की वजह से 77,472 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक 28,724, तमिलनाडु में 8,231, कर्नाटक में 7,067, आंध्र प्रदेश में 4,779, दिल्ली में 4,687, उत्तर प्रदेश में 4,282, पश्चिम बंगाल में 3,828, गुजरात में 3,180 और पंजाब में 2,212 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि संक्रमण की वजह से मरनेवाले 70 फीसदी से ज्यादा लोग दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘ हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है। राज्यवार आंकड़े आगे पुष्टि और मिलान का विषय हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>