योगेश भाटी बने  करणी सेना के जिलाध्यक्ष

योगेश भाटी बने  करणी सेना के जिलाध्यक्ष

रबूपुरा। रविवार को श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों को लेकर विशेष चर्चा की गयी तथा शीर्ष नेतृत्व  द्वारा संगठन में बदलाव करते हुए लोकेंद्र सिंह  को प्रवक्ता व महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही राहुल ठाकुर को सचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक ठाकुर  को मंडल महासचिव मेरठ, रिपिन चौहान को जिला प्रभारी के साथ ही गांव रौनीजा निवासी योगेश भाटी को  जिला अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर नियुक्त किया गया। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने  शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया और संगठन की मर्यादा कायम रखते हुए जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने एवं संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *