रबूपुरा दोहरे हत्याकांड मे शामिल सभी आठ आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 6 दिसम्बर । रबूपुरा थाना कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बांगर गांव मे 29 नवंबर को दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलिया मारकर हत्या कर दी गई थी। आपसी विवाद को लेकर हुए इस दोहरे हत्याकाण्ड में गांव के ही आठ लोगों पर नामजद एफआईआर पीड़ित परिजन के तहरीर पर दर्ज हुई थी। बांगरपुर गांव निवासी आकाश भाटी व गजेंद्र भाटी रबूपुरा स्थित जिम से शाम को वापस घर आ रहे थे, इसी दौरान गांव के बाहर ही आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि दोहरे हत्याकांड मे शामिल सभी आठ आरोपियों मूला पुत्र पाली, सुन्दर पुत्र पाली, भूपन पुत्र राजन, नरेंन्द्र उर्फ मुन्दर पुत्र राजन, सतीश पुत्र किरन पाल, राकेश पुत्र किरन पाल, धर्मेन्द्र पुत्र भारत पाल व किरन पाल पुत्र धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के दौरान प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। हत्याकाण्ड के अरोपी मूला के पास से 315 बोर लाईसेन्सी रायफल, सुंदर के पास से 12 बोर की लाईसेन्सी बंदूक, जिन्दा कारतूस व भूपन, धर्मेंन्द्र और सतीश इन तीनों के पास से अलग-अलग अवैध 315 बोर का देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस पुलिस ने बरामद किया। हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रबूपुरा थाना में लगातार लोग धरना प्रदर्शन कर रहे थे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पीड़ित परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामपुर बांगर गांव मे पुलिस व पीएसी तैनात है। वहीं पीड़ित परिजनों में से एक व्यक्ति को पुलिस गनर उपलब्ध करा दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *