नई दिल्ली(एजेन्सी)। राखी सावंत ने एक साक्षात्कार में कहा, मेरा स्वयंवर फर्जी था और रियलिटी शो कभी रियल नहीं होता। इस शो के दौरान मैंने कोई शादी नहीं की थी, टीवी पर शादी करने के लिए वैसे भी अच्छे लड़के नहीं होते और मुझे अभी तक ढंग का कोई लड़का नहीं मिला। इससे पहले भी राखी सावंत, शहनाज गिल और उनके पिता को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। स्वयंवर शो को लेकर राखी सावंत ने कहा कि आप पैसे कमाने के लिए ये शो करते हैं. जब मैंने इस शो के लिए हां कहा, तब मेरा ब्रेकअप हुआ था और फिर मेरे पिता भी चल बसे. मेरे पास रहने के लिए घर नहीं था. शो के लिए मुझे अच्छा पैसा ऑफर किया गया और इसलिए मैंने शो के लिए हां कर दी. उसी पैसे से मैंने मुंबई में घर खरीदा। राखी से जब पूछा गया कि आपने शादी तो की थी फिर बाद में अलग क्यों हो गईं, तो उन्होंने कहा कि मैंने शादी नहीं की थी, हमने सिर्फ इंगेजमेंट की थी। वैसे भी ये सब दुनिया को दिखाने के लिए होता है. हकीकत में ऐसा कुछ नहीं होता। चैनल कभी आप पर शादी करने के लिए दबाव नहीं डालता है। ये आप पर है, कि आप शादी करना चाहते हैं या नहीं। रियलिटी टीवी शो स्वयंवर एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। इस बार ‘बिग बॉस-13’ की शहनाज गिल स्वयंवर ‘मुझसे शादी करोगे’ में हिस्सा ले रही हैं। शो में पारस छाबड़ा और शहनाज गिल दूल्हा और दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…