रबूपुरा। राममंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय से फैसले का समय समीप आने के चलते प्रशासन ने चाक-चैबंद सुरक्षा के प्रयास तेज कर दिये हैं। इसी के चलते सोमवार को रबूपुरा कोतवाली प्रभारी विनीत कुमार ने कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित कर क्षेत्रीय गणमान्य लोगों से वार्ता के साथ ही शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की और कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस मार्गों पर निरन्तर गश्त करती रहेगी तथा आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा बढाई जायेगी। साथ ही उन्होंने गांवों में मौजूद चैकीदारों को भी सर्तकता बरतने के आदेश देते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। व्हाटसऐप, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से कोई ऐसा लाइक, कमेंट या फारवर्ड ने करें जिससे किसी को आहत पहंुचे। अगर किसी असमाजिक तत्व द्वारा इस प्रकार की घटना की जाती तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हो सके। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में आये लोगों के सुझाव भी लिए। इस दौरान एसआई राजवीर सिंह, एसआई बृजेश कुमार, एसआई सुभाष सिंह, ब्रहमपाल सिंह, शीशपाल सिंह, धमेन्द्र भाटी, गीता भाटी, राजू मीणा, श्रीराम रावत, सतवीर सिंह, ज्ञानी भाटी, चन्द्रसेन भाटी, दीपक ठाकुर, मनीराम शर्मा, अरूण सिंह, राजू शर्मा, बाबूलाल आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…