" data-ad-slot="">

योग, आयुर्वेद और नेचुरोपैथी पर दुनिया का सबसे बड़ा एक्सपो

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

7-10 नवंबर को ग्रेटर नोएड में आयुर्योग महाकुंभ

ग्रेटर नोएडा। आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा- आयुर्योग के जरिए स्वस्थ जीवन की कल्पना करने वाली दुनिया के पहले ऐसे आयोजन के शुभारंभ के साथ समग्र स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन शैली के भारतीय तरीके को लेकर 7 नवंबर 2019 एक ऐतिहासिक दिन होगा। इस दिन ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर ऐंड मार्ट में आगंतुकों के लिए सुबह 11 बजे गेट खोल दिए जाएंगे। स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान और भारतीय योग संस्थान के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. एचआर नागेंद्र के नेतृत्व में देश में पहली बार आर्युर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े सभी योगियों, गुरुओं और विशेषज्ञों को जोड़ने की यह मेगा पहल की गई है। भारतीय चिकित्सा और लाइफस्टाइल परंपराओं के विज्ञान को बताने वाले इस चार दिवसीय भव्य आयोजन में दुनिया के सामने सबसे खास पेशकश की जाएगी। वास्तव में यह ऐसे दिग्गजों का एक विशाल समूह है, जिनकी आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्रों सभी में हिस्सेदारी है।

आईईएमएल के अध्यक्ष  राकेश कुमार के अनुसार, योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज और श्री श्री रविशंकर द्वारा आयोजित सत्रों से लेकर इस क्षेत्र के चिकित्सकों और छात्रों द्वारा कई अन्य विशिष्ट वैज्ञानिक सत्रों तक, अयुर्योग 2019 सब आयोजित होग। श्री कुमार ने बताया कि पूरे चार दिन, सत्र में कई वक्ता अपने अपने विशेषज्ञता के क्षेत्र में विस्तार से बताएंगे. इसमें प्रख्यात गणमान्यों में पद्म भूषण डॉक्टर एचआर नागेंद्र, पद्म भूषण डॉ. डेविड फ्रावले, पद्म भूषण वैद्य देवेंद्र त्रिगुण, मां डॉ. श्रीमती हंसजी जयदेव योगेंद्र, पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा, डॉ. लोरेंजो कोहेन, डॉ. सत बीर सिंह खालसा, एंटोनियेटा रोजजी, डॉ. वसंत लाड और डॉ. दुआन गांग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में मुख्यतः दो विशेष सभाएँ होंगी, एक योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज और दूसरी श्री श्री रविशंकर द्वारा की जाएंगी, ये योग विज्ञान की सीमाओं की पड़ताल करेंगी। इस दौरान इस दुनिया के कई अन्य जाने माने चेहरे भी होंगे. स्वामी चिदानंद सरस्वती, एचएच जगत गुरु अमृता सूर्यानंद महाराजा, विश्वगुरु महामंडलेश्वर परमहंस श्री स्वामी महेश्वरानंद पुरी ने इस भव्य आयोजन में आने और लोगों से बातचीत करने की पुष्टि कर दी है। श्री कुमार के मुताबिक, अयुर्योग एक्सपो 2019 में स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए योग शिक्षा और सैद्धांतिक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे जो न केवल उनके दिमाग को स्वस्थ बनाने के तरीकों पर होगा बल्कि उससे वे और बेहतर जीवनशैली पा सकेंगे। अयुर्योग एक्सपो 2019 के एक्सपो भाग में दुनिया भर के प्रदर्शक अपने विशेष उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे ताकि लोग उसे देख सकें और उसके अनुभव ले सके। यह एक्सपो सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक सभी के लिए खुला रहेगा।

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (IEML) द्वारा किया जा रहा है, इसमें इंडिया योग एसोसिएशन (IYA), ऑल इंडिया आयुर्वेदिक कांग्रेस (AIAC), सेंटर फॉर इनोवेशन इन साइंस ऐंड सोशल एक्शन (CISSA) और भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा और योग स्नातक मेडिकल एसोसिएशन (INYGMA) सहयोगी हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>