ग्रेटर नोएडा,13 दिसम्बर। राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता के लिए अंडर-17 जूनियर उत्तर प्रदेश टीम में गौतमबुद्ध नगर के दो रोल बॉल खिलाड़ियों का चयन हो गया है जो केरल में 21 से 24 दिसम्बर 2019 को आयोजित होने वाली है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 20 राज्यों की टीम भागीदारी करेंगी, प्रतियोगिता का आयोजन रोल बॉल फ़ेडरेशन ऑफ इण्डिया के माध्यम से कराया जाएगा। गौतमबुद्ध नगर रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स संघ के सचिव रजनीकान्त ठाकुर के अनुसार अक्टूबर में आयोजित हो चुकी। जिले की टीम ने उत्तर-प्रदेश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोच मिलिन्द शर्मा के नेतृत्व में कांस्य पदक जीता था। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर दो खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश 12 खिलाड़ियों की टीम स्थान प्राप्त हुआ। चयनित खिलाड़ियों में निष्कर्ष भारद्वाज, फादर एग्नल स्कूल, आशीष भाटी, एसएस आर्य इंटर कॉलेज पाली। उत्तर प्रदेश टीम का अभ्यास कैम्प आगरा में 15 दिसम्बर से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश रोल बॉल एसोसिएशन के नेतृत्व में टीम 18 दिसम्बर को रवाना होगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…