" data-ad-slot="">

रिलायंस जियो का सबसे सस्ता प्लान हुआ महंगा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नई दिल्ली। जियो फोन के लिए सबसे बेस्ट प्लान 49 रुपये वाला ही था, जिसे अब कंपनी ने खत्म कर दिया है, ऐसे में अब जियो फोन के ग्राहकों को कम से कम 75 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। जियो ने जियो फोन के लिए 75 रुपये का प्लान पेश किया है, जिसमें 3 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और यह एक ऑल इन वन प्लान है. इस प्लान के तहत जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, लेकिन दूसरे नेटवर्क पर सिर्फ 500 मिनट बातें की जा सकेंगीं। आपको बताते चलें कि बीते 6 दिसंबर को रिलायंस जियो ने टैरिफ प्लान्स में बदलाव किया था. हालांकि इस दौरान कंपनी ने जियोफोन प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की थी। कंपनी ने अभी इन प्लान्स की कीमतें तो नहीं बढ़ायी है लेकिन सबसे सस्ते 49 रुपये वाले जियोफोन प्लान को हटा दिया गया है. अब प्लान्स 75 रुपये से शुरू हो रहे हैं. कुछ हफ्तों पहले जियो ने जियोफोन यूजर्स के लिए नये ऑल-इन-वन प्लान्स को पेश किया था। 75 रुपये वाला प्लान इसी का हिस्सा है। जियोफोन ग्राहकों के लिए रिचार्ज के लिए 99 रुपये, 153 रुपये, 297 रुपये और 594 रुपये वाले प्लान्स भी उपलब्ध हैं, लेकिन ग्राहकों को नॉन-जियो मिनट्स के लिए IUC टॉप-अप रिचार्ज कराना होगा। गौरतलब है कि रिलायंस जियो के जियोफोन ने 1,500 रुपये कीमत होने की वजह से लाखों ग्राहकों को आकर्षित किया था. हालांकि जियोफोन यूजर्स के लिए सबसे अच्छी बात यह थी कि उनके लिए 49 रुपये वाला प्लान उपलब्ध था।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>