" data-ad-slot="">

फादर एग्नेल के वार्षिकोत्सव में बच्चों में दिखी प्रतिभा, छठीं कक्षा के बच्चों को सर्वश्रेष्ट ड्रिल का पुरस्कार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,14 दिसम्बर। फादर एग्नेल स्कूल ग्रेटर नोएडा में वार्षिक खेल दिवस एबुलियस- एक ऊर्जा का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठीं से बारहवीं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर जनरल बी.डी.वाधवा द्वारा विद्यालय के ध्वज को लहराकर किया गया। हैड ब्वाय नितिन, हैड गर्ल आयदा खान स्पोर्ट्स गर्ल शैरिन द्वारा मशाल जलाकर खेल दिवस का आगाज हुआ।

कक्षा ग्यारहवीं के चारों सदनों के उत्कृष्ट समन्वयता और सामंजस्यता का प्रदर्शन करते हुए मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ मार्चपास्ट का पुरस्कार  ग्रीन सदन को मिला। कक्षा छठीं के विद्यार्थियों की हूप्स ड्रिल ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सर्वश्रेष्ठ ड्रिल का पुरस्कार कक्षा 6 को मिला, सातवीं कक्षा के बच्चों ने ज़ुम्बा प्रस्तुति ने सभी में एक ऊर्जा का संचार किया। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने विंग्स ड्रिल के माध्यम से यह दर्शाया कि हमारे पंख ही हमारी सफल उडान के आधार हैं। कक्षा नवीं के विद्यार्थियों ने नरेंद्र मोदी के पदचिन्हों पर चलते हुए फिट-इंडिया पर आधारित एक प्रस्तुति दी, जिसमें प्राचीन खेलों को आधुनिक खेलों से तुलना करके उनके फाएदे के बारे में बताया। विभिन्न कक्षाओं की 80 मी., 100मी., 200मी. व 400मी. रेस और रिले रेस करके बच्चों ने स्फूर्ति का प्रदर्शन किया। प्रत्येक रेस ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय विद्यार्थी को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न खेलों जैसे बास्केटबॉल, स्केटिंग, स्वीमिंग आदि खेलों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रधानाचार्या मरिया नैंसी व एडमिनिस्ट्रेड जोसी जोसफ ने सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को कार्यक्रम सफलता की शुभकामनाएं दी।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>