" data-ad-slot="">

आईईसी कॉलेज में शिक्षक विकास कार्यक्रम का हुआ समापन, प्रतिभागियों को दिया प्रमाण-पत्र

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,14 दिसम्बर। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी समूह में बारह दिवसीय शिक्षक विकास कार्यक्रम का समापन हुआ, कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर के मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने विभिन्न संस्थानों से आए 40 शिक्षकों को सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि शिक्षक विकास कार्यक्रम को भारत सरकार की अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत देश के प्रतिष्ठित शिक्षक संस्थानों जैसे आईआईटी, आईआईएससी बेंगलुरु, एनआईटी तथा मैकेनिकल के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे होंडा, यामाहा, हॉलैंड ट्रैक्टर आदि के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इंजन के क्षेत्र में हुए विभिन्न नवीनतम बदलावो से शिक्षकों को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने हॉलैंड ट्रैक्टर तथा यामाहा मोटर्स की यूनिट में औद्योगिक भ्रमण किया तथा विभिन्न बदलावो को बारीकी से जाना। कार्यक्रम के दौरान आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर एम रवि, डॉ. कौशिक साहा, डॉ. आशीष कर्णवाल, डॉ. के ऐ सुब्रमण्यम, एस्कार्ट लिमिटेड फरीदाबाद के शक्ति कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने देश में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करके इंधन के बचाव एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मुकेश यादव संस्थान के निदेशक डॉ. भानु सागर, प्रो. सुनील कुमार, मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष  डॉ. विनय गुप्ता तथा संचालक प्रो. इजलाल रिजवी ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>