" data-ad-slot="">

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से मीडिया शिक्षा का 360 डिग्री विकासः प्रो. संजय द्विवेदी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,3 अक्चूबर।नई शिक्षा नीति, 2020 सही अर्थों में भारत की पहली शिक्षा नीति है और शिक्षा के लगभग प्रत्येक विकल्पों पर पर केंद्रित है । यह विचार विशिष्ट अतिथि भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने गलगोटिया विश्वविद्यालय के मीडिया स्कूल द्वारा आयोजित राष्टीय वेबिनार में व्यक्त किए। प्रो. द्विवेदी ने कहा कि यह शिक्षा नीति भारतीय भाषाओं को मजबूती देगा। क्योंकि आने वाला समय अंग्रेजी का नहीं बल्कि क्षेत्रीय भाषाओं का है।
कार्यक्रम में प्रो. केजी सुरेश, कुलपति एमसीयू, भोपाल बतौर प्रमुख अतिथि ने कहा कि यह शिक्षा नीति पूरी भारतीयता को समेटे हुए है। भाषाओं के लिहाज से यह नीति काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम जो कुछ बोलते यह सोचते हैं, वह अपनी मातृभाषा में करते हैं। यह शिक्षा नीति समस्त भारतीय भाषाओं को मजबूती देगा।
वेबिनार में गुरु गोविंद सिंह विश्वविद्यालय के प्रो. दुर्गेश त्रिपाठी एवं गलगोटिया विश्वविद्यालय के प्रो. सत्येन्द्र गुप्ता निर्णायक मंडल के रूप में शामिल हुए। इस वेबिनार में देश के लगभग 20 विश्वविद्यालयों से छात्रों ने प्रतिभाग लिया और अपने विचार रखे। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल की वंशिका शर्मा प्रथम विजेता रहीं। दूसरा स्थान मोहित चंद्र सक्सेना, गलगोटिया विश्विद्यालय को मिला। जबकि निधि साव्या, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्विद्यालय, भोपाल तृतीय स्थान पर रहीं। मीडिया स्कूल के डीन डॉ. ए राम पांडेय ने शामिल हुए अतिथियों का स्वागत किया। वेबिनार की संयोजक डॉ. ताशा सिंह परिहार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>