" data-ad-slot="">

श्रीदशरथ ट्रस्ट सेवा भाव ने मंदिरों में फलदार पौधे लगाकर लोगों को जल व जीवन बचाने का दिया संदेश

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,3 अक्टूबर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पेड लगाओ पानी बचाओ का संदेश देने के लिए श्रीदशरथ ट्रस्ट सेवा भाव संस्थापक पं.मूर्तिराम, आनन्द बर्द्धन नौटियाल एवं राधा देवी के सान्निध्य में मन्दिरों के प्रागण में पारिजात, बड, पीपल, बेल आदि के 200 फलदार वृक्ष लगायें गए। संस्थापक पं. मूर्तिराम,आनन्द वर्द्धन नौटियाल ने कहा कि हम पर्यावरण बचाने व पक्षियों के लिए फल के माध्यम से भोजन की व्यवस्था हो ओर हम ऐसा एक पेड लगायें, जिनसे हमारी पृथ्वी पर जो पानी की कमी हो रही है उसे सन्तुलित बनाने में हम सभी अपनी अपनी सहभागिता दे सकें। आज तक हम सभी मानव और पशुओं का भण्डार करते आए हैं। कभी सोचा है इस पर्यावरण मे एक पक्षी भी है जो हम मानव से ज्यादा पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देती है। हम सभी संकल्प ले कि पक्षियों के भण्डार हेतु फलदार वृक्ष लगाने का संकल्प लें। हमारे मृत्यु के बाद भी पक्षियों का भण्डार चलता रहे। इस पुण्य कार्य में हम सभी अपनी सहभागिता बढाये। इस विचार धारा को आम जन मानस तक पहुंचाने में हमारा सहयोग करें। श्रीदशरथ ट्रस्ट की अध्यक्ष राधा देवी ने कहा कि हम अपनी संस्कृति को सनातन धर्म के अनुसार जैसे पारिजात, बड,पीपल,बेल इत्यादि जो पूज्यनीय पेड है वह हमारे हिन्दु धर्म के अनुसार इन पेडों का अलग अलग महत्व है जैसे बड आमावश्य, में बड वृक्ष का पूजन एवं श्रावण व माघ मास मे बेल पत्रों से भगवान शिवजी का पूजन करतें हैं। इस पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर हमें वृक्षा रोपहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री दशरथ ट्रस्ट के संस्थापक पं मूर्तिराम आनंद वर्धन नौटियाल ने सभी सहयोग कर्ता सदस्यों का ऋषिकेश से आये हुये सदस्य श्री द्रवीन कुडियाल जी दिल्ली से आये श्री मनीष रतुडी जी श्री राधाकृष्ण रतुडी जी हिमाचल प्रदेश से रघुवीर चन्द्र शर्मा मध्य प्रदेश से रविकान्त चौरसिया जी ग्रेटर नौएडा अल्फा 2 से दिनेश लमकोटी जी सेक्टर -36 से श्री ओमवीर सिंह राणा जी बीटा- 2 से श्री धर्मेन्द्र पाल जी ओमिक्रोन -3 से नीरज पाण्डे , प्रकाश आडथिया अजीत कुमार सिंह जी म्यू-1 से फोलिक्सी गुप्ता जी जीटा-1से कुलवंत सिंह रवात जी श्री यश वर्धन जी कुमारी अंशिका वर्द्धन जी आदि सभी सहयोग कर्ताओं को सम्मान पत्र दे कर पुरस्कृत किया तथा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>