ग्रेटर नोएडा,14 नवम्बर। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर गलगोटिया कॉलेज के फार्मसी डिपार्टमेंट के सहयोग से रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने ग़ाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक कैंप का आयोजन किया। जिसमें वहां स्टेशन पर मौजूद लोगों को मधुमेह बीमारी के बारे में जागरूक किया तथा मधुमेह एवं रक्तचाप की निःशुल्क जांच की गई। आने जाने वाले सैकड़ो यात्रियों को मधुमेह की रोकथाम के लिए लिटरेचर भी उपलब्ध कराया गया। कई लोगो की शुगर व ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ पाया गया, जिन्हें अलर्ट कर नियमित व्यायाम व उपचार के लिये प्रेरित किया गया। कैम्प में रोटरी क्लब, ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष के के शर्मा, कपिल गुप्ता, अमित राठी, विनय गुप्ता व कॉलेज से डॉ. मैथ्यू जॉर्ज, डॉ लिंसी, डॉ प्रिया व डॉ. सोनू के साथ साथ 25 छात्र व छात्राओं ने सहयोग किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…