" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में गुर्जर समाज के प्रतिनिधित्व की मांग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गुरुवार को अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन ग्रेटर नोएडा के प्रेस क्लब में किया गया प्रेस वार्ता में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुर्जर ने कहा कि अयोध्या में बनाए जा रहे श्री राम मंदिर ट्रस्ट में गुर्जर समाज का भी प्रतिनिधित्व होना चाहिए क्योंकि पुरातत्व विभाग द्वारा वर्ष 1976, 77 में जो वहां पर खुदाई की गई थी उसमें गुर्जर प्रतिहार शैली के स्तंभ मिले थे इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग के पूर्व क्षेत्र निदेशक केके मोहम्मद द्वारा अपनी रिपोर्ट में दी है केके मोहम्मद द्वारा जो रिपोर्ट कोर्ट में पेश की है उसमें बताया गया है कि यह मंदिर 11वीं 12वीं शताब्दी का बना हुआ है उस समय गुर्जर प्रतिहार राज वंश का शासन था इस रिपोर्ट का खुलासा होने के बाद समस्त गुर्जर समाज में बहुत ही हर्ष और उल्लास है अनुराग गुर्जर ने केंद्र सरकार से मांग की है की सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन माह का समय ट्रस्ट बनाने का दिया है उस ट्रस्ट में गुर्जर समाज के किसी भी व्यक्ति को शामिल किया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि इस ट्रस्ट में केके मोहम्मद को भी शामिल किया जाए क्योंकि उन्हीं की वजह से 471 वर्ष पुराना विवाद समाप्त हुआ है प्रेस वार्ता में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक नरेंद्र गुर्जर ने कहा कि हम संगठन के माध्यम से सभी जिलों में जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नाम ज्ञापन भेजेंगे तथा गांव गांव जाकर मंदिर के योगदान के लिए लोगों से मिलेंगे प्रेस वार्ता में श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने कहा कि अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के लोग गुर्जर समाज के सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर अपनी इस मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे तथा देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से समय लेकर अपनी इस मांग का ज्ञापन भी सौंपेंगे इस मौके पर मुख्य रूप से रुपेश डेढा, अशोक कमांडो, डॉ अजय भाटी, सतीश बैसला, प्रमोद बॉस, दीपक भाटी, गौरव तवर, अनिल चेची, तेजा गुर्जर ,नितिन गुर्जर विकास आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

7 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>